फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू किनारे बढ़ रही मगरमच्छों की आमद

Tue, 21 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में मांझा कम्हरिया में सरयू नदी के किनारे मछली के शिकार में बच्चे।संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। सरयू किनारे मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी अब तटीय गांवों के लिए नई चिंता बन गई है। पड़ोसी जिलों बहराइच और गोंडा में हाल में मगरमच्छ के हमलों में हुई मौतों के बाद आलापुर तहसील के मांझा क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। मांझा कम्हरिया, इटौरा ढोलीपुर समेत कई तटीय गांवों में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे नदी किनारे मछली पकड़ने और स्नान करने पहुंचते हैं। इटौरा ढोलीपुर निवासी तालुकदार सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले गांव के पूरब सरयू किनारे रेत में तीन मगरमच्छ एक साथ दिखाई दिए थे। वन क्षेत्राधिकारी बसखारी शैलेश यादव ने कहा कि यदि कहीं मगरमच्छ दिखाई देता है तो इसकी तत्काल सूचना वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें