फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवती ने नहर में कूदकर दी जान

Tue, 08 Oct 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। सिलाई-कढ़ाई केंद्र से घर लौटने के दौरान युवती ने थाना क्षेत्र के कपुरी मोहम्मदपुर स्थित शारदा सहायक नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद लगभग तीन कपुरी मोहम्मद गांव के बगल से गुजर रही शारदा सहायक नहर के निकट एक युवती पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर वहां मोबाइल पर रोते हुए बात करने के बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवती को बाहर निकलवाकर सीएचसी बसखारी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिसारा गांव निवासी गुड़िया (20) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बीच रोते पीटते सीएचसी पहुंचे परिजनों ने बताया कि गुड़िया बसखारी के मसड़ा स्थित केंद्र पर सिलाई-कढ़ाई सीखने जाती थी। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी वह गई थी। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं है। एसओ संतकुमार सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें