फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक कराने में जिले को मिला प्रदेश में छठवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निर्वाचन विभाग की टीम ने आधार नंबर को मतदाता सूची से जोड़ने में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अक्तूबर की प्रगति रिपोर्ट में प्रदेश की टॉपटेन सूची में छठवां स्थान हासिल करने में जिला सफल रहा है। वहीं मंडल की सूची में जिले को प्रथम स्थान मिला है। बीएलओ टीम अब तक 11 लाख से अधिक मतदाताओं का आधार लिंक करा चुकी है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने बीते दिनों निर्देश जारी किया था कि अभियान चलाकर मतदाता सूची से आधार लिंक कराया जाए। स्वैच्छिक रूप से चलने वाले इस अभियान की शुरुआत पहली सितंबर 2022 से हुई। 17 लाख 99 हजार 53 मतदाताओं की सूची से आधार लिंक करने के इस अभियान में कुल 2075 बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई। बीएलओ टीम की सक्रियता के चलते ही दो माह के अंदर अब तक 11 लाख से अधिक आधार मतदाता सूची से लिंक करा दिए गए।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले को मतदाता सूची से आधार लिंक कराने के काम में प्रदेश में छठां स्थान मिला है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया है। शेष मतदाताओं के आधार को लिंक कराने का काम जारी है।
विज्ञापन

आधार से मतदाता सूची को लिंक कराने में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने सबसे ज्यादा सक्रियता दिखाई है। वरिष्ठ सहायक निर्वाचन अधिकारी शहंशाह ने बताया कि अकबरपुर में तीन लाख 32 हजार 89 मतदाता के सापेक्ष 69.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना आधार लिंक करा लिया है जो अन्य विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की तुलना में सर्वाधिक है।
सबसे फिसड्डी जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता रहे। यहां चार लाख पांच हजार 320 की तुलना में सिर्फ 57.65 प्रतिशत मतदाता ही आधार लिंक कराने के लिए आगे आए। आलापुर में तीन लाख 39 हजार 327 की तुलना में 62.34, कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 93 हजार 19 मतदाता की तुलना में 62.28 व टांडा विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 29 हजार 298 की तुलना में 60.60 प्रतिशत मतदाताओं ने आधार लिंक कराया है।
निर्वाचन से जुड़े कार्य जिले में प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं। इसके चलते ही अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। टीम वर्क से सफलताएं मिलती रहती है। यह सफलता भी उसी का परिणाम है। आगे और अच्छे नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन

-सैमुअल पॉल एन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें