फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फैक्टरी में मृत श्रमिक के शव का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर) बाराबंकी की एक फैक्टरी के टैंक में जहरीली गैस से मृत श्रमिक के शव का मंगलवार को श्रवण क्षेत्र घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले शव सोमवार आधी रात करीब गांव कटघरवा पहुंचा तो पूरा माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन

अहिरौली की प्रतापपुर चमुर्खा ग्राम पंचायत अंतर्गत कटघरवा निवासी धर्मेंद्र (45) बाराबंकी में पशु आहार फैक्टरी में बतौर श्रमिक काम करता था। वहां टैंक की सफाई करने उतरे तीन श्रमिकों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। इसमें धर्मेंद्र भी था। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार देर रात घर पहुंचा। इसके बाद मंगलवार सुबह श्रवण क्षेत्र घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। धर्मेंद्र की दो पुत्रियां हैं जो अयोध्या में रहकर नर्सिंग कोर्स कर रही हैं, जबकि एक पुत्र संदीप भी वहीं रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। वह इन दिनों दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर गांव आया है। पूजा समिति से जुड़ा होने के कारण संदीप सोमवार शाम उसे गांव के एक व्यक्ति के फोन पर आई सूचना के बाद हादसे की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में रोना पीटना मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें