फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छह दोषियों पर कोर्ट ने लगाया अर्थदंड

Sun, 16 Nov 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग मामलों में छह दोषियों पर कोर्ट ने अर्थदंड लगाया है। एसीजेएम कोर्ट ने अहिरौली के मारपीट के मामले में घनश्याम मौर्या व उनकी पत्नी लीलावती निवासी यरकी को जुर्म स्वीकार करने के आधार पर 200-200 रुपये का अर्थदंड लगाया है। अहिरौली के वर्ष 2017 के मारपीट के मामले में दोषी दूधनाथ, इनके पुत्र अरविंद व सुनील कुमार निवासी धामा पट्टी पर 600-600 रुपये का अर्थदंड लगाया है। जूडिशियल मजिस्ट्रेट ने भीटी के वर्ष 2008 के आर्म्स एक्ट के मामले में रामकल्प निवासी शाहपुर पर एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें