फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महीनों से विद्यालय में नहीं आया सफाई कर्मी

Wed, 21 Jan 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनीपुर(अंबेडकरनगर)। अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अरिया बाजार में महीनों से सफाई कर्मी नहीं आ रहा है। बुधवार को सुबह 9:46 बजे बच्चे बैठे हुए थे। दो महिलाएं झाडू लगा रही थीं। प्रधानाचार्य रेखा वर्मा ने बताया कि विद्यालय में कुल 160 बच्चे पंजीकृत हैं। सफाई कर्मी राजेश महीनो से नहीं आ रहा है। व्यक्तिगत व्यवस्था करके विद्यालय की सफाई करवा रहे हैं। प्रभारी डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें