जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के रसूलपुर में बालसंघ समिति की ओर से आयोजित रामलीला में मंगलवार की देर शाम लंका दहन, अंगद-रावण संवाद, मेघनाद वध व कुंभकर्ण वध का मंचन किया गया। मंचन की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से की गई। लंका दहन से पहले हनुमान जी अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सीता माता से आज्ञा लेकर जब वे फल खाने जाते हैं, तो वनरक्षकों से उनका संघर्ष होता है। इसके बाद मेघनाद उन्हें पकड़कर रावण की सभा में लाता है, जहां हनुमान जी की पूछ में आग लगा दी जाती है। इसके बाद हनुमान जी पूरी लंका को भस्म कर देते हैं।