विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। तहसीलदार टांडा के खिलाफ कार्य व्यवहार के मुद्दे पर अधिवक्ताओं का विरोध जारी है। इसको लेकर मंगलवार को अधिवक्ता संघ भवन में बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसडीएम टांडा की अदालत का बहिष्कार समाप्त कर दिया जाएगा, जबकि तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार पूर्व की भांति जारी रहेगा। अधिवक्ता संघ टांडा के अध्यक्ष शेरबहादुर सिंह ने बताया कि तहसीलदार के कार्य व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। दूसरी ओर, 17 नवंबर से शुरू हुआ दोनों कोर्ट का संयुक्त बहिष्कार अब केवल तहसीलदार कोर्ट तक सीमित रहेगा।