फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 घंटे बाद नदी से निकाला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र महरुआ स्थित विसुही नदी के नरायनपुर घाट पर नहाने के दौरान डूबे युवक का शव रविवार सुबह टांडा से आए गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र भीटी के वीरापट्टी निवासी सूरज व विपिन शनिवार दोपहर गांव से नहाने के लिए निकले थे। दोनों के साथ वीरापट्टी निवासी रामअचल के घर ननिहाल आया अयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के भैरवपट्टी निवासी राजू (19) भी हो लिया। तीनों नारायनपुर घाट पहुंच गए। वहां पुल से तीनों नदी में छलांग लगाकर नहाने लगे। पानी के तेज बहाव के चलते तीनों असंतुलित हो गए और डूबने लगे।
आसपास के लोगों ने चीखपुकार सुनी तो नदी के तट पर पहुंच गए। वहां तीनों को डूबता देख बचाने के प्रयास में जुट गए। विपिन व सूरज को तो बचा लिया गया लेकिन राजू पानी के तेज बहाव में बह गया। भीटी एसडीएम सुनील कुमार के अलावा एसओ महरुआ व एसओ भीटी भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश का प्रयास किया गया लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रविवार सुबह टांडा से आए गोताखोरों ने राजू की तलाश शुरू की। महरुआ थाने की सीमा में घटनास्थल के निकट ही शव को 17 घंटे बाद बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें