फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 27 Jan 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र। अकबरपुर क्षेत्र के कुड़िया चितौना गांव निवासी शैलेश कुमार उर्फ तल्ली(25) का शव सोमवार सुबह कमरे के भीतर पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला। पिता उमानाथ के मुताबिक, शैलेश रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब घर के लोग जागे और कमरे की ओर गए, तब वह फंदे से लटके हुए मिले। करीब एक सप्ताह पहले शैलेश के घर एक पुत्र का जन्म हुआ था, लेकिन नवजात की कुछ ही समय बाद मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद से शैलेश मानसिक रूप से काफी परेशान और तनाव में रहने लगे थे। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें