फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीमारदारों को नहीं मिल पा रहा रैन बसेरे का लाभ

Sat, 06 Jul 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए लगभग डेढ़ दशक पहले जिला अस्पताल में रैन बसेरे का निर्माण तो हो गया, लेकिन अब तक उसका लाभ तीमारदारों को नहीं मिल सका है। शुरुआती दौर से ही इस पर एंबुलेंस कर्मियों का कब्जा है। इससे बारिश व ठंड के मौसम में तीमारदारों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार तीमारदारों ने इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन

नहीं दुरुस्त हो रहीं स्ट्रीट लाइट
जिला अस्पताल परिसर में लगीं चार स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। इससे रात होते ही परिसर अंधेरे में डूब जाता है। इससे तीमारदारों व मरीजों को कई प्रकार की मुश्किलें होती हैं। इतना ही नहीं, दिव्यांगों व तीमारदारों के लिए परिसर में शौचालय की स्थापना तो कर दी गई है लेकिन देखभाल के अभाव में वह भी पूरी तरह से बदहाल है। नतीजा यह है कि तीमारदारों व दिव्यांगों को शौच के लिए सुलभ शौचालय तक की दौड़ लगानी पड़ती है।

दुरुस्त कराई जा रही व्यवस्था
खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। इसके साथ ही शौचालय की भी बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराई जाएगी। रैन बसेरा खाली करने के लिए एंबुलेंस संचालन करने वाली संस्था के लखनऊ कार्यालय को कई बार पत्र भेजा जा चुका है। -डॉ. ओमप्रकाश सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें