अंबेडकरनगर। अकबरपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने व विरोध पर उसके पिता पर हमले के आरोपी टांडा के रसूलपुर सकरवाल निवासी राणा प्रताप को गिरफ्तार किया है। आरोपी राणा प्रताप बीते दो वर्षों से वादी की पुत्री को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने विरोध किया था। 27 अगस्त की रात करीब एक बजे शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया गया। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया।