फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बताएं सपा की नीतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सदस्यता अभियान को सफल बनाने में एक-एक कार्यकर्ता का योगदान अहम है। समाज के सभी वर्गों को न सिर्फ समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाएं वरन उन्हें पार्टी की नीतियों व रीतियों से अवगत भी कराएं। यह विचार शनिवार को मकरही बाजार में सपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने प्रकट किए।
विज्ञापन

आलापुर विधानसभा क्षेत्र के मकरही में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने तमाम युवाओं व नागरिकों को सपा की सदस्यता दिलाई। विधायक ने सभी से संगठन के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि देश व प्रदेश की हालत अत्यंत गंभीर है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है।
महंगाई चरम पर पहुंच गई है तो वहीं बेरोजगार नौकरी मांगने पर लाठियां खा रहे हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार से छुटकारा पाने के लिए लोगों को समाजवादी पार्टी का सदस्य बनकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकना होगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विकास यादव, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, अजीत यादव, रवींद्र यादव, अजय गौतम एडवोकेट, रामचंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार पांडेय, रामप्यारे निषाद व जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें