फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सांप के डसने से पूर्व तहसील अध्यक्ष व किसान की मौत

Sat, 08 Nov 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। आजमगढ़ और जहांगीरगंज में शुक्रवार को दो युवकों ने सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। क्षेत्र के चकतार निवासी हिंदू महासंघ के पूर्व तहसील अध्यक्ष मोनू मिश्रा (35) की शनिवार को सांप के डसने से मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार को मोनू किसी काम से बाजार गए थे। दोपहर तीन बजे वापस लौट रहे थे। गांव के बाग के पास सांप को देखकर उसे पकड़ लिया। तभी सांप ने उनके हाथ में डस लिया। आनन फानन में उन्हें बसखारी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, दिवाकर ओझा, अरविंद उपाध्याय, विनोद तिवारी, राघव तिवारी, रविंद्र चौहान आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं आजमगढ़ जिले के खालिसपुर निवासी विनोद चौहान शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे धान काटने गए थे। इसी दौरान उनके हाथ में सांप ने डस लिया। परिजन अंबेडकर नगर बॉर्डर के एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां तबीयत बिगड़ने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें