फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गया किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। स्कूल के लिए घर से निकला किशोर अचानक लापता हो गया। दो दिन बाद भी घर नहीं लौटा तो उसके चाचा ने हंसवर थाने में तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना से परिजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

सम्मोपुर बनियानी निवासी त्रिभुवन ने थाने में दी तहरीर के जरिए बताया कि उसका 14 वर्षीय भतीजा हरिश्चंद्र शनिवार 24 सितंबर को स्कूटर से स्कूल गया था। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। वह एक स्थानीय विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है।
अभी भी जगह-जगह उसकी तलाश की जा रहीं। इस बीच यह पता चला है कि स्कूल की तरफ से अपने अभिभावक को बुलाकर लाने के लिए कहा गया था क्योंकि पढ़ाई को लेकर अध्यापकों को कुछ शिकायत थी। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें