फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर फुलवरिया पुलिस चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार किशोरी को टक्कर मार दी। उसे टांडा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर नंदलाल विश्वकर्मा निवासी रामपुर कला की 14 वर्षीय पुत्री ज्योति साइकिल से घर जा रही थी। फुलवरिया चेक पोस्ट के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़ी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भागने लगा। इस पर वहां मौजूद डायल 112 पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी चालक को कार सहित पकड़ लिया। इसके बाद उसे टांडा पुलिस के हवाले कर दिया।
इस बीच घायल किशोरी को टांडा सीएचसी लाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टांडा कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें