फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस

Mon, 23 Sep 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शौच के लिए गई किशोरी के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला जलालपुर कोतवाली के एक गांव का है। गांव की 15 वर्षीय किशोरी बीते 18 सितंबर को भोर तीन बजे घर के पीछे खेत में शौच करके वापस लौट रही थी। आरोप है कि तभी रास्ते में करमैनी गांव के उमेर खान ने दो अज्ञात साथियोंं के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर उठा ले गए। बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर से कुछ दूरी पर बेसुध हालत में छोड़कर भाग निकले। 19 तारीख की भोर में परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 22 सितंबर को होश में आने के बाद किशोरी ने अपने परिजनों से सारी बात बताई। थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें