महरुआ (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया के एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी जयप्रकाश का 11 वर्षीय पुत्र वेद प्रकाश शनिवार दोपहर बाद भेंड़ चराने के लिए गांव के बाहर तालाब की तरफ गया था। वह तालाब के किनारे खड़ा था कि इसी बीच उसका पैर फिसल गया। वह तालाब गिरकर डूबने लगा। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीण ने किशोर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर छानबीन की।