आलापुर/बसखारी। आलापुर व बसखारी क्षेत्र से किशोरी व युवती लापता हो गईं हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आलापुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पोती 11 जनवरी 2026 की शाम करीब चार बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। देर रात तक वापस न लौटने पर आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, फिर भी कोई पता नहीं चल सका। वहीं, बसखारी के एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री को आठ जनवरी की रात करीब आठ बजे आजमगढ़ जिले के अतरौलिया के अमीपुर निवासी अंगद कुमार शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।