फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी ने खाया कीटनाशक मिला चावल, मौत

Wed, 12 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के उतरेथू निवासी अवंतिका (15) की बुधवार भोर राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व कीटनाशक मिला चावल खाने से तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के भाई अमन के मुताबिक उनके पिता अरविंद किसान हैं। छोटी बहन अवंतिका घर के निकट इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। 10 नवंबर की शाम को चावल बनाने जा रही थी। साफ चावल वाले डिब्बे के बजाय गलती से उसने कीटनाशक मिले चावल बीनने के साथ ही खा लिया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजनों ने स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया। हालत गंभीर देख परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। 12 नवंबर की भोर उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रितेश पांडेय ने बताया कि किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें