फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में किशोर की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसके दो साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तरौंना बांसगांव निवासी जितेंद्र निषाद (15) अपने दो साथियों के साथ बाइक से शनिवार को रिश्तेदारी में जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहा था। राजेसुल्तानपुर-पदुमपुर मुख्य मार्ग पर बटाऊवीर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीआरवी ने घायलों को सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जितेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके दो साथियों का इलाज चल रहा है। बाइक सवार किसी भी किशोर ने हेलमेट नहीं पहना था। थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जितेंद्र के घर पहुंच कर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने उनके परिजनों ढांढस बंधाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें