फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों को मिलेगी यूनिक आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में ड्यूटी करने वाले 3480 कक्ष निरीक्षक व कर्मचारियों पहली बार यूनिक आईडी से लैस होंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने व कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में गड़बड़ी को रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नई व्यवस्था लागू की है। परीक्षा प्रारंभ होने से एक सप्ताह पहले कर्मचारियों को यूनिक आईडी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

22 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। 76 हजार 350 छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए कुल 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल तीन हजार 480 कक्ष निरीक्षकों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
इस बीच परीक्षा में पारदर्शिता लाने व नकलविहीन परीक्षा निपटाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूनिक आईडी से कक्ष निरीक्षकों को लैस करने की नई व्यवस्था लागू कर दी है। मालूम हो कि कक्ष निरीक्षकों की फर्जी ढंग से ड्यूटी लगाए जाने का मामला अक्सर सामने आता रहता है। इस फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए ही यूनिक आईडी ( क्यूआर कोड) कक्ष निरीक्षकों को दी जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 116 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3480 कक्ष निरीक्षक व कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। इन सभी को परीक्षा प्रारंभ होने से एक सप्ताह पहले यूनिक आईडी दी जाएगी। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था से चयनित कक्ष निरीक्षक अपने स्थान पर किसी दूसरे को नहीं भेज सकेगा।

बनारस भेजी गईं कॉपियां
विगत वर्ष हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में एक लाख 90 हजार उत्तर पुस्तिकाएं शेष रह गई थीं। इन सभी को बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के एक कक्ष में सुरक्षित रख दिया गया था। इस बीच 22 फरवरी से प्रारंभ होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नई उत्तर पुस्तिकाओं का जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से आना शुरू होने वाला है। इसी को देखते हुए विगत वर्ष की शेष रह गई उत्तर पुस्तिकाओं को वाराणसी भेज दिया गया। प्रभारी रामभवन वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की शेष रह गई कॉपियों को सुरक्षित वाराणसी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें