फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिक्षक प्रशिक्षण में, भगवान पढ़ाई भगवान भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के डेढ़ दर्जन राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो गई है। दरअसल इन विद्यालयों के ज्यादातर शिक्षक डायट में चल रहे विशेष प्रशिक्षण में शामिल होने चले गए हैं। 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक डायट में नवनियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण में कुल 73 शिक्षक शामिल हो रहे हैं। इसका असर विद्यालयों में पढ़ाई पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों राजकीय विद्यालयों में तैनात किए गए शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण सोमवार से डायट में शुरू हुआ। 29 अप्रैल तक चलने वाले प्रशिक्षण में भागीदारी करने के लिए 32 राजकीय विद्यालयों के 73 शिक्षक भेजे गए हैं। इनमें लगभग डेढ़ दर्जन ऐसे विद्यालय हैं जहां के लगभग सभी शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल होने चले गए। ऐसे में यह विद्यालय महज प्रधानाचार्य के भरोसे ही रह गए हैं।
मौजूदा समय में नया शिक्षासत्र प्रारंभ होने से छात्र-छात्राओं नामांकन चल रहा है। इसमें भी शिक्षकों की भागीदारी रहती है। नामांकन प्रभावित होने के साथ ही शिक्षण कार्य पर असर दिख रहा है। प्रधानाचार्य पर न सिर्फ नए नामांकन बल्कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का भी जिम्मा आ गया है। एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि चार शिक्षक प्रशिक्षण में चले गए हैं। हम अकेले रह गए हैं। ऐसे में बच्चों को पढ़ाएं या फिर ऑफिस का काम देखें। एक अन्य प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रशिक्षण का यह समय ठीक नहीं है। गर्मी के अवकाश में प्रशिक्षण कराना चाहिए था। अभी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इस पर अधिक जोर देने की जरूरत है।
विज्ञापन


हो रही कुछ परेशानी
शासन के निर्देशानुसार राजकीय विद्यालयों के नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है। ज्यादातर शिक्षकों के प्रशिक्षण में चले जाने से शिक्षण काम में कुछ समस्या हो रही है। फिर भी पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जा रही है। - अवधकिशोर सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें