फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से दूधिया रोशनी में जगमगाएगा तमसा का तट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इस बार डाला छठ पर्व पर पूजा घाट दूधिया रोशनी में डूबकर अलग ही छटा बिखेरेगा। अकबरपुर नगर में महिलाएं दूधिया रोशनी के बीच डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद एक करोड़ की लागत से तमसा नदी के तट पर दूधिया रोशनी लगवाने के साथ ही पैदल पथ भी बनवाएगा। विशेषतौर पर तालाब के किनारे महिलाओं के बैठने के लिए सीढ़ीनुमा रैंप तथा स्टेज का निर्माण भी होगा। इसके साथ ही शहर के पवित्र शहजादपुर शिवालय घाट पर भी 21 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य होगा।
विज्ञापन

जिले में छठ पर्व के बढ़ते महत्व को देखते हुए अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने बड़ी पहल की है। बीते दिनों ही पालिका परिषद ने कई जगहों पर पक्के रामलीला मंच का निर्माण भी कराया था। अब डाला छठ पर्व पर बड़ी तादाद में विभिन्न रस्मों को निभाने के लिए तमसा नदी के घाट पर बने तालाब में पहुंचने वाली महिलाओं व उनके परिजनों को परेशानी से बचाने का कार्य प्राथमिकता पर होगा।
नगर पालिका परिषद इसे विकसित कराने के लिए 1.08 करोड़ का खर्च करेगा। इसके तहत नगर में पुराने तहसील तिराहे से गुजर रही तमसा नदी के तट पर बने तालाब स्थल का सौंदर्यीकरण कराकर पूरे घाट पर हाईमास्ट लगाकर सारे इलाके को दूधिया रोशनी से जगमग बनाया जाएगा। साथ ही इंटरलाकिंग ईट से पैदल पथ का निर्माण भी होगा। पूजन अर्चन के लिए आने वाली महिलाएं व परिवारीजनों के बैठने की सुविधा के लिए तालाब के तीन तरफ सीढ़ीनुमा रैंप का निर्माण भी होगा। इससे पूरा तट क्षेत्र छोटे स्टेडियम जैसा नजर आएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय ने बताया कि शहजादपुर स्थित शिवालय का भी 20 लाख 95 हजार रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण होगा। यहां तमसा नदी की तरफ सीढ़ियों पर टाइल्स लगाकर इसे भव्य स्वरूप दिया जाएगा। पक्का पैदल पथ बनाने के साथ ही दूधिया प्रकाश की व्यवस्था भी शिवालय व नजारा बेहतर बनाएगी।
उन्होंने बताया कि संबंधित कार्य योजना का डीपीआर शासन को भेजा जा चुका है। इस पर अनुमोदन मिलते ही प्रस्तावित कार्य कराना शुरू किया जाएगा। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही अमृत योजना के तहत भी अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आने वाले तीन तालाबों का भी सौंदर्यीकरण होगा। अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि इस पर करीब साढ़े तीन करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें