फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पोकलैंड खराब होने तमसा की सफाई सुस्त

Tue, 13 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तमसा नदी सफाई के लिए पहुंची पोकलैंड मशीन कचरे में फंसने के साथ उसका इंजन भी सीज हो गया। इसके चलते सफाई अभियान की गति धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर से होकर गुजर रही तमसा नदी को प्रदूषण व अतिक्रमणमुक्त करने के लिए डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर गत दिनों नगर पालिका परिषद ने विशेष सफाई अभियान शुरू कराया। सफाई कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन को नदी में उतरा गया। नदी में प्रदूषण अधिक होने के चलते जेसीबी मशीन नाकाफी साबित हो रही थी। ऐसे में डीएम ने पोकलैंड से सफाई कराने को कहा। गोरखपुर से लाई गई पोकलैंड से पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के निकट से नदी की सफाई प्रारंभ हुई। कुछ दूर सफाई के बाद पोकलैंड नदी में फंस गई। निकालने के प्रयास में उसका इंजन भी सीज हो गया। इसके चलते सफाई अभियान की गति एक बार फिर से धीमी पड़ गई। उधर ईओ बीना सिंह ने बताया कि इंजन दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें