फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी से बचने के लिए बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन के दौरान धोखाधड़ी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में जरूरत है कि सभी इसके प्रति जागरूक हों। खासकर महिलाओं व युवतियों को इसके लिए सतर्क व सजग होने की जरूरत है। यह आह्वान सोमवार को मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में पुलिसकर्मियों ने किया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में महिला थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, सिपाही सोनम, रुचि व गीता यादव आदि ने फव्वारा तिराहा, मालीपुर रोड, पहितीपुर रोड पर जागरूकता अभियान चलाया।
बताया कि पैसों के लेनदेन के साथ ही अन्य काम भी ऑनलाइन हो रहे हैं। ऐसे में हमें सतर्कता बरतने की जरूरत है। जालसाज हमें बहानों से फोन करते हैं और ओटीपी व पासवर्ड के अलावा बैंक से जुड़ी जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद अपना शिकार बना देते हैं। हमें ध्यान देने की जरूरत है कि कभी भी किसी को गोपनीय जानकारी नहीं साझा करनी चाहिए।
विज्ञापन

कटका थाने के सिपाही प्रवीण कुमार यादव व प्रीतिमा ने बहादुरपुर व आसपास के क्षेत्रों महिलाओं व युवतियों को जागरूक होने का आह्वान किया। अहिरौली, टांडा, जलालपुर व भीटी आदि क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। कड़ाके की ठंड से बचने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें