अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज में 25 व 26 सितंबर को अन्तर महाविद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता होगी। आयोजन से जुड़े डॉ. रवींद्र ने बताया कि राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगियता की तैयारियां की जा रही हैं।