जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बार एसोसिएशन अंबेडकरनगर ने 11 अधिवक्ताओं को सदस्यता से निलंबित करने का नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया कि बार एसोसिएशन के प्रस्ताव के विपरीत छह मई को जनपद न्यायालय में उनके द्वारा काम किया गया। अध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी व सचिव हरिगोविंद यादव ने तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि ऐसा न करने पर संगठन की सदस्यता से निलंबित कर दिया जाएगा। जिन अधिवक्ताओं को नोटिस दिया गया है उनमें सेवाराम, अरविंद दुबे, प्रेमप्रकाश त्यागी, अजीत कुमार सिंह, फूलचंद्र वर्मा, रवींद्र कुमार वर्मा, मनीष शर्मा, रमापति पांडेय, संतकुमार विश्वकर्मा, राजनरायण गिरि व राघवेंद्र त्रिपाठी शामिल हैं। (संवाद)