फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कस्तूरबा विद्यालयों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में ठंड से बचाव के इंतजाम को परखने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन ने एक दिन पहले बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा था कि सभी कस्तूरबा विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराकर यह देखा जाए कि वहां छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए क्या इंतजाम हैं। इसी क्रम में शनिवार को सभी आठ ब्लाकों में स्थित कस्तूरबा विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारियों ने व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी जगहों पर छात्राओं के लिए पहनने तथा रहने व खाने के समुचित इंतजाम पाए गए। छात्राओं से अलग-अलग वार्ता कर उनसे फीडबैक भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें