फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

Sat, 04 Apr 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहे स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही शुरू कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर को साफ-सुथरा कर सजाया गया। इसके बाद विधि-विधान के साथ सुंदरकांड पाठ का आरंभ किया गया। गंगाजल, केसर, चंदन और फूलों से विशेष पूजन संपन्न हुआ। हनुमान को नैवेद्य अर्पित किया गया। तुलसी पत्र और गुड़-चना का भोग भी चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से चौपाइयों का पाठ किया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग इस आयोजन में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें