फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के एमई विक्रमादित्य तिराहे स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का स्मरण किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से पाठ में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। पाठ के समापन पर प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें