फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अचानक बढ़ा वोल्टेज, फुंक गए बिजली उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अचानक वोल्टेज बढ़ने से मंगलवार देर शाम अकबरपुर नगर के मीरानपुर में एक दर्जन घर के बिजली उपकरण फुंक गए। इस बीच नगर के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को मंगलवार रात परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पावर काॅर्पोरेशन के तमाम दावों के बावजूद उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। बार-बार की ट्रिपिंग के बीच कटौती भी उपभोक्ताओं को दिक्कत में रखे हुए हैं। इन सबके बीच बीते दो दिन से अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ले के उपभोक्ताओं को नई समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। अशरफपुर बरवां उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को दो दिन से कभी तेज तो कभी कम वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार रात लगभग नौ बजे से 11 बजे एकाएक वोल्टेज 300 वोल्ट पार कर गया तो कुछ ही देर बाद एकदम से कम हो गया। कई बार ऐसा होने से मोहल्ला निवासी इसरार, रामजी, अंकुश व पवन के बिजली के उपकरण खराब हो गए। इससे करीब दो लाख रुपये के बिजली उपकरण का नुकसान हुआ। उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सोमवार रात भी इसी प्रकार की समस्या थी। इसकी शिकायत जिम्मेदारों से दर्ज कराई गई लेकिन दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

नतीजा यह रहा कि मंगलवार रात इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। हालांकि मध्य रात्रि के बाद बिजली आपूर्ति दुरुस्त हो गई। नगर के शहजादपुर, शिक्षक कॉलोनी, पटेलनगर आदि क्षेत्रों के भी उपभोक्ताओं को बार बार ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। उधर अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कत हुई थी। उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें