फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर में छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर बसखारी मुख्य मार्ग स्थित कजरी गांव के पास साइकिल से घर जा रहे एक छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाने के केशवपुर गांव निवासी छात्र बबलू यादव (17) राम अवध जनता इंटर कॉलेज में पढ़ने के बाद अपने घर जा रहा था। वहां से वापस घर लौटते समय वह कजरी के पास पहुंचा था कि सामने से एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने छात्र के परिजनों को सूचना दी।
घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें