फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक दिन का प्रधानाचार्य बना छात्र

Wed, 06 Sep 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
फतेह मोहम्मद मेमोरियल इंटर कॉलेज में एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बना छात्र नवनीत मौर्य।  
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। फतेह मोहम्मद मेमोरियल इंटर कॉलेज जहांगीरगंज में शिक्षक दिवस के मौके पर कक्षा 12 के छात्र नवनीत मौर्य को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद तौफीक अंसारी ने नवनीत को कार्यभार सौंपने के साथ ही कामकाज के बारे में समझाया। नवनीत ने कार्यभार संभालने के बाद कक्षा में बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति को जांचा। छात्र-छात्राओं को नियमित स्कूल आने की सलाह दी। इस मौके पर शिक्षक मोहम्मद अरशद, मोहम्मद इरफान, ध्रुव प्रसाद, उपेंद्र माधव पांडेय, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें