फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़कों पर निराश्रित मवेशियों से बढ़ा हादसों का खतरा

Sun, 18 Jan 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर(अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित मवेशियों से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है। गोशालाओं के निर्माण के बावजूद मुख्य मार्गों से लेकर ग्रामीण सड़कों तक मवेशियों का जमावड़ा आम हो गया है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों दिनेश कुमार, रामकेश, श्यामसुंदर उपाध्याय और गौरव तिवारी का कहना है कि अचानक सड़क पर आ जाने वाले मवेशियों के कारण कई बार वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति अधिक जोखिमपूर्ण है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बीडीओ जगन्नाथ चौधरी ने बताया कि निराश्रित मवेशियों के सड़क पर घूमने की जानकारी संज्ञान में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें