फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह चिकित्सक व गोशाला प्रभारी का रोका वेतन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित पशु आश्रय स्थल का जायजा लेते डीएम सै - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित अस्थायी गोशाला का शुक्रवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा संचालित नहीं मिला। इस पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मौके पर मिले 115 पशुओं में कुछ पशु अस्वस्थ व कमजोर मिले। सफाई भी बेहतर नहीं मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवकुमार वर्मा, गोशाला प्रभारी नौरंग प्रसाद व सफाई नायक सुशील कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया।
पशु आश्रय स्थलों में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर जायजा लिया। इस बीच डीएम सैमुअल पॉल एन ने अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। पाया कि सीसीटीवी कैमरा लगा तो था, लेकिन उसका संचालन नहीं हो रहा था। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे को अविलंब दुरुस्त किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

मौके पर 115 गोवंशीय पशु मिले। कुछ मवेशी कमजोर पाए गए। इस पर उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि पशु स्वस्थ रहें, इसके लिए समय-समय पर पशुओं की जांच कराएं। परिसर में जगह-जगह जलभराव मिला। सफाई भी बेहतर नहीं मिली। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही जिम्मेदारी का निर्वहन समुचित ढंग से न करने पर पशु चिकित्साधिकारी, गोशाला प्रभारी व सफाई नायक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोके जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें