जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली पुलिस ने रविवार को जमालपुर चौराहे पर चेकिंग के दारान एक बोलेरो वाहन को रोकना चाहा तो वह पट्टी चौराहे की तरफ भागने लगा। इस पर टीम ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी मैनपुर मोड़ के निकट वाहन छोड़कर फरार हो गया। टीम ने वाहन को कब्जा में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चोरी का था। आरोपी की तलाश की जा रही है।