फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास मत को लेकर बढ़ी हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इसे लेकर हलचल बढ़ गई है। दोनों पक्ष एड़ी-चोटी का जोर लगाने में जुटे हैं। प्रमुख की कुर्सी को लेकर सपा व भाजपा के दिग्गजों की साख दांव पर है। सपा जहां कुर्सी बचाने के लिए पूरी ताकत से जुटी है, वहीं भाजपा के सामने अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने की बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

सपा समर्थित रामनगर ब्लॉक प्रमुख विकास यादव के खिलाफ भाजपा समर्थित प्रत्याशी रहे रामधारी यादव ने अविश्वास का मोर्चा खोल रखा है। उनका दावा कि प्रमुख के कार्यों से अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्य खुश नहीं हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहमति पर ही उन्होंने जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर विश्वास मत साबित कराने की मांग की थी। 112 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 67 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र भी सौंपा था।
विज्ञापन

प्रशासन ने अविश्वास प्रस्ताव साबित करने के लिए 15 सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी। दोनों तरफ से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए सभी दांव आजमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें