फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून का कारोबार रोकने को एसटीएफ का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खून के कारोबार को रोकने तथा इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ एसटीएफ ने सोमवार को अकबरपुर नगर के एक निजी ब्लड बैंक पर छापा मारा। कई अन्य जगहों पर भी छापे डालने की खबर है। टीम सोमवार देर रात भी कई जगहों पर छापा डालने की तैयारी में है। इससे पहले अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने एक निजी पैथॉलाजी के एक कर्मचारी को जिला अस्पताल से हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

जिले में खून का कारोबार होने की खबर एसटीएफ को बीते दिनों मिली थी। इसमें कहा गया था कि कुछ लोग सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को खून उपलब्ध कराने के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ रहे हैं। इसमें नकली खून दिए जाने की भी आशंका जताई गई थी। इसी को देखते हुए सोमवार को लखनऊ एसटीएफ टीम अकबरपुर पहुंच गई।
टीम ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को भी इस मुहिम में साथ ले लिया। इसी क्रम में कोतवाली के दो पुलिसकर्मी दोपहर बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंच गए। वहां मिले निजी पैथॉलाजी के एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। उसे अकबरपुर कोतवाली ले जाया गया। थोड़ी देर बाद एसटीएफ ने अकबरपुर नगर के पटेलनगर स्थित एक निजी ब्लड बैंक पर छापा डाल दिया।
विज्ञापन

टीम ने वहां से बाहरी व्यक्तियों को निकालकर कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की। एसटीएफ टीम के सदस्य कर्मचारियों को साथ लेकर किसी अन्यत्र स्थान पर भी ले गए। खबर यह भी है कि टीम सोमवार रात जिले में कैंप करेंगी। कई और स्थानों पर भी छापा डाले जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें