बसखारी (अंबेडकरनगर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक स्वर्गीय अजीमुल हक पहलवान के पुत्र मुसाब अजीम को पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। यह जिम्मेदारी मिलने पर मुसाब अजीम ने दरगाह शरीफ किछौछा पहुंचकर चादर पेश की और मुल्क में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य मौलाना मोहम्मद कासिम, वरिष्ठ सपा नेता मो. साबिर, मोहम्मद आजम अंसारी, आदिल मौजूद रहे।