अंबेडकरनगर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चार खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय टीम में जगह बनाई है। शुक्रवार को लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई प्रतियोगिता चारों छात्राओं का चयन किया गया। जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद हसन ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय अकबरपुर की प्रियांशु का क्रिकेट और जहांगीरगंज की राखी शर्मा का वेट लिफ्टिंग में चयन हुआ। रामनगर की संध्या व अंशिका का फुटबाॅल टीम में चयन हुआ। इन खिलाड़ियों के लौटने पर बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।