अंबेडकरनगर। जिले में नए वर्ष की शुरुआत खेल उत्सव के साथ होने जा रही है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सूर्यपाल वर्मा की स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियाेगिता का आयोजन एक जनवरी 2026 से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 16 जनवरी तक चलेगी और सभी मुकाबले अकबरपुर के बीएन इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत साधू वर्मा करेंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष ललित मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। सभी मुकाबले लेदर बॉल से खेले जाएंगे और प्रत्येक मैच 20-20 ओवर का होगा। इससे खेल में प्रतिस्पर्धा के साथ रोमांच भी बना रहेगा। सचिव राकेश सोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।