फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में मारपीट से मची भगदड़, एक की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीमावर्ती सुल्तानपुर जनपद के वीरेंद्र स्मारक डिग्री कॉलेज कुंदा भैरोपुर के छात्रों में हुए विवाद और मारपीट के बीच हुई भगदड़ में एक छात्र की नदी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भगदड़ के दौरान नदी में कूदने से युवक की जान चली गई, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि गोलबंद छात्रों ने उसे नदी में डुबोकर मार डाला।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र स्थित डिग्री कॉलेज में हुए विवाद के बाद मालीपुर थाना क्षेत्र के नेमपुर निवासी बीएससी एजी प्रथम वर्ष के छात्र हृदय नारायण तिवारी (20) को उसी विद्यालय के कुछ छात्रों ने घेर लिया। वह उस समय कॉलेज से निकलकर चंद कदम दूर नेमपुर बाजार पहुंचा ही था। उसकी पिटाई करने वाले छात्र आक्रोशित थे।
पुलिस के अनुसार घेराबंदी को तोड़कर हृदय नारायण बाजार के ठीक बगल से बह रही मंजूसा नदी में कूद गया, जिससे कि वह दूसरी तरफ जाकर बच जाए। इसी कोशिश में वह नदी में फंस गया। उसी विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात बड़े भाई ईश नारायण तिवारी और कुछ अन्य लोग उसे बचाने नदी में उतर गए। हृदय को बाहर निकाला गया, लेकिन वह बेहोश हो चुका था।
विज्ञापन

मालीपुर पुलिस की मदद से उसे नगपुर सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, इस घटना का एक पहलू यह भी सामने आया है कि हृदय तिवारी को पकड़ने और उसकी पिटाई करने के बाद गोलबंद छात्रों ने उसे नदी में डूबो दिया। उसे बार-बार पानी से निकालते और डुबोते रहे। इसके बाद भीड़ आती देख फरार हो गए।
इस बीच एसओ मालीपुर चंद्रभान यादव ने बताया कि घटना सुल्तानपुर जिले में हुई है। छात्र की मौत अंबेडकरनगर सीमा में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें