फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सपा के पांच प्रत्याशियों ने भरा अध्यक्ष पद का पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पांच निकायों में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। सपा से बगावती तेवर दिखाते हुए नगर पालिका अकबरपुर से नाजरीन बेगम ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया। इस बीच कुल 17 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए जबकि सभासद पद के लिए 194 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें नगर पंचायत इल्तिफातगंज से अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी शालिनी यादव भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायत में नामांकन का दौर तेज होने लगा है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के पांच प्रत्याशियों नगर पालिका अकबरपुर में शारदा राजभर, जलालपुर में खुर्शीद जहां व टांडा में एजाज अहमद तथा नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में दुर्गावती यादव व इल्तिफातगंज में शमा परवीन ने पर्चा भरा।
इस बीच बगावती तेवर दिखाते हुए वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद अकमल जुगनू की पत्नी नाजरीन बेगम ने दो सेट में नगर पालिका अकबरपुर के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर डाला। नामांकन में कुछ सपा नेताओं के शामिल होने से चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। नामांकन के बाद अकमल ने दावा किया कि सपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उनके साथ हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा नगर पालिका अकबरपुर में अध्यक्ष पद के लिए सुमन रानी, प्रीतमपाल व रामबचन ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में भीम आर्मी के गुलाम रब्बानी व निर्दल प्रत्याशी के रूप में शिवपूजन व गुरुप्रसाद ने नामांकन किया। नगर पंचायत इल्तिफातगंज से निर्दल प्रत्याशी सुनीता सिंह यादव व बहुजन समाज पार्टी से शालिनी यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत जहांगीरगंज में गामा, स्नेहलता व रेखा ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा। इसके साथ ही सभासद पद के लिए कुल 194 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। ऐसे में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए कुल 211 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

211 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
कंट्रोल रूम प्रभारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका अकबरपुर में अध्यक्ष पद के लिए आठ व सभासद पद के लिए 35, टांडा में अध्यक्ष पद के लिए 38 व सभासद पद के लिए 31 व जलालपुर में अध्यक्ष पद के लिए पांच व सभासद पद के लिए 29 नामांकन पत्र लिए गए। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अध्यक्ष के लिए छह व सभासद के लिए 11, इल्तिफातगंज में अध्यक्ष के लिए चार व सभासद के लिए 20, राजेसुल्तानपुर में अध्यक्ष के लिए सात व सभासद के लिए आठ तथा जहांगीरगंज में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सभासद पद के लिए छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
बृहस्पतिवार को सात निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए चार नामांकन स्थलों पर अधिक नामांकन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नगर पालिका अकबरपुर के नामांकन स्थल अकबरपुर तहसील में मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा नामांकन स्थल से दो सौ मीटर की सीमा में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया गया। सिर्फ प्रत्याशी व उनके दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश करने दिया गया। इसी प्रकार नामांकन स्थल टीएन पीजी कॉलेज टांडा, तहसील आलापुर व जलालपुर में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें