फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सपा विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी

Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के उसरहा में निषाद राज जयंती के अवसर पर सोमवार को पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व जलालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भीम निषाद ने कहा कि जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में उनकी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए गांव स्तर तक संवाद जरूरी चौपाल के दौरान पीडीए के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। आयोजक चंद्रभान निषाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में मदद मिलती है। संचालन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासिर हयात ने किया। डॉ. तेज प्रताप, रविंद्र निषाद, गुड्डू प्रधान, राममिलन निषाद, परशुराम निषाद,संजय राजभर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें