आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के रामनगर बाजार में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्री व अधिवक्ता डॉ. प्रेमलता भारती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं की आदत में सनातन धर्म का विरोध शामिल हो गया है और आगामी विधानसभा चुनाव में सनातन धर्मावलंबियों के जरिये समाजवादी पार्टी को सबक सिखाया जाएगा। डॉ. भारती ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य सपा नेता लगातार सनातन धर्म से जुड़ी आस्था पर टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कहा कि सपा का विजन नहीं, केवल विभाजनकारी राजनीति है। भारतीय जनता पार्टी का दृष्टिकोण समानता, सुरक्षा और धर्म का सम्मान सुनिश्चित करना है।