अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड से स्वतः रोजगार, टर्म लोन, वाहन, रिक्शा-ठेला, सिलाई मशीन, पंपसेट, महिला समृद्धि व स्वच्छकार ऋण योजना के बकायेदारों के लिए समाज कल्याण विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना शुरू किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल ने बताया कि इस योजना का लाभ उन्हें मिलेगा, जिन्होंने मार्जिन मनी ऋण प्राप्त किया था, लेकिन किसी कारणवश अब तक अपनी देय किस्तें जमा नहीं कर पाए हैं। अधिक जानकारी के लिए विकास खंडों पर तैनात सहायक/ग्राम विकास अधिकारी (संकुल) से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा सहायक प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9452950713 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।