फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निकाय चुनाव में अब तक 6500 हुए पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में मतदान दूसरे चरण में 11 मई को होगा। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में निपटे इसके लिए अब तक पुलिस टीम 6500 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा 57 आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने के साथ ही 13 अपराधियों को जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन

सातों निकायों में प्रशासनिक अमला चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुटा है, वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। मतदान से एक दिन पहले जहां जनपद सीमा के 27 स्थानों पर बैरियर लगाकर नाकेबंदी करने की तैयारी है वहीं असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई भी जारी है।
एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि चुनाव में कच्ची शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस टीम लगातार सख्ती से कदम उठा रही है। अब तक 92 आरोपियों को 1130 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश है कि अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ अपराधियों पर नकेल कसें, जिससे चुनाव में किसी तरह की प्रतिकूल स्थिति न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें