फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ई रिक्शा चालक पर हमलाकर छीने पैसे

Mon, 04 Sep 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। इल्तिफातगंज में रविवार शाम एक ई रिक्शा चालक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। डंडे से पिटाई करके हमलावरों ने उसके पैसे छीन लिए। पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना निवासी मोहल्ला बागीचा इल्तिफातगंज निवासी प्रिंस कुमार के साथ हुई। ई रिक्शा प्रिंस कुमार रविवार शाम इल्तिफातगंज बाजार निवासी सुनील की दुकान से सामान लाद कर टांडा जा रहा था। आरोप है कि इल्तिफातगंज के अंबेडकरनगर में अंबेडकर प्रतिमा के पास मोहल्ले के अमरदीप, मोनू व दो अन्य लोगों ने प्रिंस कुमार को रोककर डंडाें से हमला कर दिया।
इस हमले में ई रिक्शा चालक बेहोश हो गया। घटना की जानकारी होने पर उसके पिता सीताराम ने प्रिंस कुमार को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। होश में आने पर प्रिंस ने बताया कि हमलावरों ने उसके पैसे भी छीन लिए। इब्राहिमपुर पुलिस का कहना है कि चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें