फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सर्पदंश पीड़ित को बंद मिला सीएचसी, डिप्टी सीएम सख्त

Thu, 19 Oct 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
डिप्टी सीएम की ओर से किया गया ट्वीट।
विज्ञापन
ब्रजेश पाठक के निर्देश पर डॉक्टर व दो अन्य कर्मियों का कटा वेतन, नोटिस जारी
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने एक्स प्लेटफार्म पर साझा की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में चल रही मनमानी का बड़ा खुलासा हुआ है। तीन दिन पहले कटेहरी सीएचसी पर पहुंचे सर्पदंश पीड़ित को वहां शाम के समय चिकित्सक समेत कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। शिकायत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंचने पर उनके निर्देश के बाद सीएमओ ने चिकित्सक, फार्मासिस्ट व चौकीदार का एक-एक दिन का वेतन काटने के साथ ही तीनों को कठोर चेतावनी जारी की है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बृहस्पितवार को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर इस कार्रवाई को साझा किया। उन्होंने लिखा कि जनसामान्य के प्रति संवेदनहीन होने के दृष्टिगत चिकित्सकों व अन्य कर्मियों द्वारा बरती गई कोई लापरवाही व उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उधर सामने आया कि घटनाक्रम तीन दिन पहले का है। बताया जाता है कि 16 अक्तूबर को सर्पदंश पीड़ित एक मरीज इलाज के लिए शाम के समय कटेहरी सीएचसी पहुंचा। वहां उस समय कोई भी मौजूद नहीं था। इससे सर्पदंश पीड़ित व साथ गए परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन

सर्पदंश पीड़ित का बाद में जिला अस्पताल में उपचार हुआ। इसकी शिकायत डिप्टी सीएम से हुई थी। इसके बाद ही उनके निर्देश पर सीएमओ डॉ. राजकुमार ने जांच की। जिस पर उस दिन अनुपस्थित रहे चिकित्सक डॉ. अंंकुश वर्मा, फार्मासिस्ट हरिश्चंद्र व चौकीदार रामअशीष का एक-एक दिन का वेतन काट दिया। इन तीनों को कड़ी नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सीएमओ ने कहा कि जवाब संतोषजनक न रहा तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कराया गया उपचार
सर्पदंश पीड़ित का उसी दिन उपचार करा दिया गया था। लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद अगले दिन कटेहरी सीएचसी का औचक निरीक्षण भी हुआ था। ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
-डॉ राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें